कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: प्रयागराज के राजरूपपुर निवासी अचलेंद्र जायसवाल ने बताया कि उनका चचेरा भाई रोहित जायसवाल निवासी निवासी मुट्ठीगंज छह अक्तूबर की दोपहर कौशाम्बी के बारा ब्लॉक कार्यालय से घर लौट रहा था। सरायअकिल इलाके में चौपुरवा के समीप पीछे से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। कार की टक्कर के बाद पीड़ित का भाई सामने से आई ट्रैक्टर में जाकर भिड़ गया था। इससे उसको गंभीर चोटें आईं और अभी भी इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाइक की टक्कर से महिला जख्मी, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...