Kausambi News: सड़क के किनारे बोरी में मिला कुत्ते का शव
कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज बाईपास पर रविवार शाम करीब चार बजे मवेशी चरा रहीं कुछ महिलाओं को सड़क किनारे पुलिया के पास एक बोरी दिखाई दी। बोरी के आसपास मक्खियां भिनभिना रही थीं और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। संदिग्ध वस्तु होने की आशंका में महिलाओं ने इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। सूचना मिलते ही कड़ा धाम थाना प्रभारी निरीक्षक महेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने मुंह पर कपड़ा बांधा और बोरी को खोलकर देखा। बोरी के अंदर कुत्ते का शव मिला। पुलिस ने शव को मौके से हटवाकर आवश्यक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.