Kausambi News: सगे भाइयों समेत तीन मासूम यमुना में डूबे, मौत
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: महेवाघाट पुल के समीप शनिवार शाम नहाते वक्त सगे भाइयों सहित तीन मासूम यमुना में डूब गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस स्थानीय मल्लाहों की मदद से करीब दो घंटे बाद बच्चों का शव बरामद कर सकी। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुरवा गांव का राजेश कुमार मछुआरा है। शनिवार की शाम उसका सात वर्षीय बेटा करन व चार वर्षीय शनि पड़ोस में रहने वाले अपने चचेरे भाई पांच वर्षीय बृजेंद्र पुत्र सोनू के साथ खेलते-खेलते स्थानीय पुल के पास पहुंच गए। खेल-खेल में वहां तीनों यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण शनि गहरे पानी में समाने लगा। उसे बचाने की कोशिश में बाकी दोनों बच्चे भी डूब गए। हादसा देख मौके पर रहे ग्रामीणों की चीख निकल पड़ी। इसे लेकर इलाके भर में खलबली मच गई। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.