Kausambi News: सगे भाइयों ने महिला को पीटा, लॉकेट गायब
कौशाम्बी, जुलाई 2 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद गांव की विनीता देवी पत्नी जितेंद्र पासी ने बताया कि पड़ोसी लालजी से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर 30 जून की सुबह वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर घर में घुसकर अपने भाई श्यामचंद्र के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। पीड़िता के मुताबिक, इस दौरान उसके गले में रही लॉकेट कहीं गिर गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.