Kausambi News: सगे भाइयों को बेरहमी से पीटा, कार में तोड़फोड़
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के बलहेपुर गांव निवासी सुनील कुमार सरोज ने बताया कि 11 जुलाई को वह किसी काम से मंझनपुर गया था। लौटते समय बेनीराम कटरा पुलिस चौकी के समीप सरायअकिल के बसुहार निवासी शाहिल मिश्रा ने रोक लिया और गलत तरीके से कार चलाने का आरोप लगाते हुए गाली देने लगा। आरोपी ने फोन कर तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया। सभी ने मिलकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने साथ रहे उसके भाई अनिल को भी पीटा। कार में तोड़फोड़ की। वीडियो बना रहे साथी अमरनाथ झा व शनिराज वर्मा के साथ भी अभद्रता की। अमरनाथ झा का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। शोरगुल पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इंस्पेक्टर शेर सिंह का कहना है कि एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.