Kausambi News: सगे भाइयों को पीटा, एससी-एसटी का मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 22 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर की रात वह अपने भाई अनूप के साथ मेले देखने सरायअकिल गया था। वहां कस्बे के ही करन चौराहे का रहने वाला गुड्डू मौर्य धक्का लगने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। आरोपी ने दोनों भाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। मुकदमे की विवेचना सर्किल अफसर करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.