Kausambi News: सख्ती : भारी मात्रा में अवैध पटाखा-बारूद बरामद
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: कौशाम्बी के चिल्ला शहबाजी गांव स्थित अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के बाद पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के आदेश पर खाकी ने अनाधिकृत पटाखा निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी के तहत सरायअकिल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी करके भारी मात्रा में पटाखे व बारूद बरामद किया है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी चायल शिवांक सिंह के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सरायअकिल पुलिस ने रसूलपुर टप्पा मोड़ स्थित रहमान मार्केट में दबिश दी। यहां से बुद्धपुरी निवासी मो. सलमान पुत्र मो. फारुख को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- जेल भेजा गया अवैध पटाखा फैक्टरी संचालक का भाई उसके कब्जे से 18 कार्टून में पटाखे और आठ किलो बारूद बरामद हुआ। वहीं, शनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.