Kausambi News: सकिपा का क्षेत्रीय कार्यालय खुला, बस संचालन की मांग
कौशाम्बी, जुलाई 16 -- Kausambi News: तहसील के शमसाबाद बाजार में गुरुवार को समर्थ किसान पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन नारियल फोड़कर, धूप-दीप व गंगाजल से पूजा कर किया गया। इस दौरान कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थामा। पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि प्रत्येक माह की 15 तारीख को सुबह 11 बजे से इसी कार्यालय में ग्राम मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को संगठित रूप से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। बैठक में मौजूद लोगों ने शमसाबाद बाजार से प्रयागराज और कानपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग उठाई। इस पर अजय सोनी ने कहा कि शमसाबाद बाजार जिले का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जो पीतल नगरी के नाम से भी जाना जाता है। इसके बावजूद यहां से प्रमुख शहरों के लिए नियमित सार्वजनिक पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.