कौशाम्बी, जुलाई 13 -- Kausambi News: राजेंद्र सिंह रामभजन सिंह इंटर कॉलेज अमीना-गोराजू में सोमवार को विद्यालय के संस्थापक स्व. अमर सिंह की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संरक्षक बीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्व. अमर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का दीप जलाकर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का कार्य किया। उनके आदर्श, सेवा भाव और शिक्षा के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह ने कहा कि संस्थापक का सपना था कि ग्रामीण अंच...