कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। इसी क्रम में बुधवार की रात डीएसपी चायल शिवांक सिंह ने थाना संदीपन घाट में पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्त करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं धार्मिक स्थलों व प्रमुख आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही आमजन और श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: दुर्...