Kausambi News: संदिग्ध हाल में श्रमिक की मौत, गड्ढे में मिला शव
कौशाम्बी, सितम्बर 27 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर चौराहे के समीप सड़क किनारे गड्ढे में रविवार सुबह एक मजदूर का शव पड़ा मिला। इसे लेकर इलाके भर में हड़कंप मच गया। मृत्यु का कारण फिलहाल साफ नहीं है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने मिर्गी से मौत की बात कही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों की ओर से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव का 32 वर्षीय राजू सरोज पुत्र भैयालाल मजदूरी करता था। इन दिनों मंझनपुर के ओसा निवासी मोतीलाल पांडेय बंधवा रजबर चौराहे के समीप मकान का निर्माण करा रहे हैं। उनके निर्माणाधीन मकान में राजू भी मजदूरी करता था। साथी मजदूरों के मुताबिक, शनिवार की शाम लगभग तीन बजे तक वह साथ काम करता रहा। इसके बाद दैनिक क्रिया के लिए जाने की बात कहकर निकला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.