कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के छोटी मौली गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। आशंका है कि उसने किसी बात पर जहर खाकर जान दी है। शव पीएम के लिए भेजकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों की ओर से फिलहाल किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। छोटी मौली निवासी शिवकुमार मुंबई में रहकर सवारी वाहन चलाता है। उसकी 32 वर्षीय पत्नी सीता देवी की शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख परिवार वालों ने महिला को आननफानन भरवारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्रारंभिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। इस पर परिजन महिला को लेकर मंझनपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल आए, जहां चेकअप कर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के ब...