कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी की मानसिक दशा ठीक नहीं रहती थी। नौ अक्तूबर को वह घर से संदिग्ध हाल में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़िता को आशंका है कि गांव का बबलू पासी बहला-फुसलाकर उसे कहीं लेकर चला गया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...