Kausambi News: संदिग्ध हाल में डेढ़ लाख रुपया कीमत के गहने गायब
कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: कोखराज के गिरसा गांव स्थित एक मकान से बक्से में रखे करीब डेढ़ लाख रुपया कीमत के गहने गायब हो गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर रविवार को गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गिरसा गांव निवासी गिरधारी लाल किसानी करते हैं। वह घर पर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते हैं। घर के एक कमरे में बक्सा रखा हुआ था, जिसमें परिवार के जेवरात समेत अन्य जरूरी दस्तावेज रखे थे। बक्से की चाबी कमरे के पास दीवार पर रखी रहती थी। जिस कमरे में बक्सा रखा था, उसका दरवाजा भी बंद नहीं रहता था। पीड़ित ने बताया कि 22 अक्तूबर को उसकी पत्नी मायके जाने के लिए गहने निकालने कमरे में पहुंची तो बक्से का नजारा देख दंग रह गई। गहनों की पन्नी खाली मिली। जबकि, जेवरात नहीं थे। आभूषण के साथ बक्से में रखा बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.