कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्नापर गांव निवासी गोरेलाल खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार को संदिग्ध हालत में उनकी 15 वर्षीय बेटी अंतिमा की तबीयत खराब हो गई। अंतिमा के मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जहर खाने की आशंका व्यक्त किया है। हालांकि, परिवारीजनों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...