कौशाम्बी, अक्टूबर 30 -- Kausambi News: सरायअकिल थाने के सुरसेना गांव में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहवानपुर गांव निवासी आबिदा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी खुशनुमा बानो (27) की शादी करीब आठ वर्ष पहले सुरसेना गांव निवासी मोहम्मद सद्दाम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल के लोग कम दहेज मिलने का ताना देकर बेटी को परेशान करने लगे। आरोप है कि गुरुवार रात ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर खुशनुमा की हत्या कर दी। इसके बाद...