Kausambi News: संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में लगी आग
कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के नौढ़िया आमद करारी, वार्ड नंबर-10 मंगल पांडेय नगर में शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सड़क किनारे स्थित जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड सैनी को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के क्षेत्रों में आग फैलने से रोक लिया गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती तो आग आसपास के बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.