Kausambi News: संदिग्ध दशा में युवक ने निगला जहर, मौत
कौशाम्बी, अगस्त 1 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव निवासी एक युवक ने शुक्रवार शाम संदिग्ध दशा में जहर निगल लिया। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। गिरधरपुर गढ़ी निवासी 38 वर्षीय विजय प्रजापति पुत्र झरीलाल ट्रैक्टर चालक था। शुक्रवार की शाम वह जहानपुर स्थित भैरव नाथ मंदिर गया। मंदिर परिसर में ही उसने संदिग्ध दशा में जहर निगल लिया। घर पहुंचने के बाद तबीयत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने आननफानन युवक को सैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिवंगत की 12 साल की बेटी अंकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.