Kausambi News: संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: सरायअकिल थाने के बैर आमद करारी गांव में संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे पर बुजुर्ग का शव लटका मिला। बुजुर्ग को फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बैर आमद करारी गांव निवासी प्रभुदयाल (70) पुत्र सरजू प्रसाद मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। उन्होंने मेहनत-मजदूरी कर अपनी दो बेटियों की शादी की थी। सबसे छोटी बेटी दृष्टिबाधित है और उसकी जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। बढ़ती उम्र, बीमारी और लगातार बिगड़ती आर्थिक स्थिति के कारण वह काफी समय से मानसिक तनाव में थे। पत्नी बुधिया ने बताया कि बीमारी के चलते प्रभुदयाल पिछले कुछ दिनों से मजदूरी पर भी नहीं जा पा रहे थे। घर की आमदनी लगभग बंद हो गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.