कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: चरवा थाने के शिव का बाग मजरा सिकंदरपुर आइमा में मंगलवार सुबह एक नवविवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। शिव का बाग निवासी धर्मेंद्र कुमार पुणे में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी जूही (22) गांव स्थित घर पर सास-ससुर के साथ रहती थी। परिजनों के अनुसार सोमवार रात जूही खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलकर देखा गया तो जूही का शव पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था। शव फंदा पर लटका देख परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण ...