Kausambi News: संदिग्ध दशा में नाबालिग सगे भाई लापता, केस
कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कुरई गांव की चांदनी देवी पत्नी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके दो पुत्र 10 वर्षीय शनि और नौ वर्षीय पुमित दो दिन पहले संदिग्ध दशा में घर से लापता हो गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित मां ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह का कहना है कि मुखबिरों के साथ सर्विलांस सेल को भी चौकन्ना किया गया है। जल्द ही किशोरों को बरामद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.