कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- Kausambi News: कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवां गांव निवासी दिनेश नारायण ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा वंशदीप तिवारी स्थानीय संस्कृत पाठशाला में पढ़ता है। शनिवार की सुबह वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला। इसी के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गया। खोजबीन के दौरान पता चला कि स्कूल भी बंद था। छात्र का सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...