Kausambi News: संदिग्ध दशा में किशोरी लापता, केस
कौशाम्बी, अक्टूबर 28 -- Kausambi News: सैनी कोतवाली क्षेत्र की किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को बाजार सामान लेने गई थी। शाम तक वह लौटकर नहीं आई तो परिजन परेशान हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई किशोरी की बहुत खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने इस मामले में लोधन का पुरवा मजरा धुमाई निवासी आनन्द पुत्र नरेंद्र के खिलाफ किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.