Kausambi News: संदिग्धों की हुई जांच, 700 वाहनों का ई-चालान
कौशाम्बी, नवम्बर 15 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। यातायात माह के तहत शनिवार को जिलेभर में पुलिस ने विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 700 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया।पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में चलने व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी। चेताया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी ओर डीएसपी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला ने कौशाम्बी पुलिस टीम के साथ बैगवा चौराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.