कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: मां गंगा के अनन्य भक्त संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा संगठन द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। अंत में शोभायात्रा शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित कुबरी घाट के संत रविदास आश्रम पहुंची और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संत रविदास का पूजन-अर्चन कर मां गंगा की आराधना की गई। कार्यक्रम के दौरान शोभायात्रा जिले के निधियांवा, सैनी, थुलगुला, कमालपुर और देवीगंज सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए कड़ा धाम पहुंची। सिर पर कलश लेकर भजन-कीर्तन करते हुए सभी आश्रम पहुंचे। संत रविदास आश्रम परिसर में संयोजक राहुल कुशवाहा ने सभा आयोजित की। यह भी पढ़ें- भाजपा की कलश यात्रा 11 मंडलों में भ्रमण करेगी सभा में वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, उनके समरसता, समानता और मानवत...