कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- Kausambi News: महेवाघाट पुल के समीप शनिवार दोपहर नहाते वक्त सगे भाइयों समेत तीन मासूम यमुना में डूब गए थे। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ भाइयों की चिता जलती देख परिजन फूट-फूटकर रोए। हर आंख नम हो गई। महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुरवा गांव का राजेश कुमार दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार की शाम उसका सात वर्षीय बेटा करन व चार वर्षीय शनि अपने चचेरे भाई पांच वर्षीय बृजेंद्र पुत्र सोनू के साथ खेलते-खेलते स्थानीय पुल के पास पहुंच गए थे। वहां तीनों यमुना में स्नान करने लगे थे। इसी दौरान डूबकर तीनों की मौत हो गई थी। रविवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। चूंकि, दिवंगत बृजेंद्र के पिता सोनू दिल्ली में थे। उनके आने के बाद सोमवार सुबह यमुना किनारे तीनों मासूमों का अंतिम संस्कार ...