Kausambi News: संगोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन
कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- Kausambi News: धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सैकड़ों अभिभावकों ने उपस्थित होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के साथ अभिभावकों की सहभागिता के महत्व को समझा। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामशंकर सिंह ने छात्र जीवन में चरित्र निर्माण और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। वरुण प्रकाश जोशी ने कविता के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया। बलवंत कुमार ने दैनिक शिक्षा में अभिभावकों की भूमिका पर विचार रखे। अंकित द्विवेदी ने ग्रामीण परिवेश में छात्र-छात्राओं के विकास में अभिभावकों की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। सत्य प्रकाश ने इंटरमीडिएट के बाद रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। वीरेंद्र कुमार पांडेय ने प्राचीन और आधुनिक शिक्षा के बीच समन्वय स्थापित करने में अभिभावको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.