Kausambi News: श्राद्ध पक्ष में रक्तदान कर नौ लोगों ने दिया मानवता का संदेश
कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के साथ मानव सेवा का संदेश देते हुए मेडिकल कॉलेज के ब्लड-बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 15 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें नौ लोगों ने रक्तदान किया। इस पहल के जरिए लोगों ने जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में योगदान देने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह की अगुवई में कल्पतरु प्रोडक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड के संतोष केशरी के तत्वावधान में आयोजन हुआ। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रवि रंजन सिंह ने कहा कि स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान करने वालों में दिलीप कुमार, आदील अहमद, विकास कुमार वाजपेयी, भीम, सुभाष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय सिंह, अजय कुमार और सेनापति कुमार शामिल रहे। इस म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.