कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: सिराथू नहर के पास मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरा एक ई-रिक्शा सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में मनोज बघेल (45) पुत्र गुल्लू बघेल, उसका बेटा पवन बघेल (20) व पत्नी पूनम बघेल (40) शामिल हैं। सभी जनपद मिर्जापुर के गांव गणेशगंज, थाना कटरा कोतवाली के निवासी हैं। बताया गया कि श्रद्धालु मां शीतला धाम कड़ा में दर्शन-पूजन के बाद ई-रिक्शा से सिराथू रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान सिराथू नहर के पास हादसा हो गया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- Agra News: नीलगाय से टकराई बाइक, मां-बेटे समेत तीन गंभीर घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...