Kausambi News: श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें : एसपी
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: शीतला माता मंदिर कड़ाधाम में शारदीय नवरात्रि मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में मेला ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहें और पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन तथा यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: मंदिरों पर बरती जाए सतर्कता , श्रद्धालुओं को न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.