Kausambi News: शोहदे के आतंक से युवती का बाहर निकलना दूभर
कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र की एक युवती का शोहदे ने जीना दूभर कर दिया है। उसके आतंक से युवती घर के बाहर नहीं निकल पा रही है। हद तो यह है कि उलाहना देने पर आरोपी की पत्नी जानलेवा धमकी देती है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदीपन घाट इलाके की महिला ने बताया कि बड़ागांव निवासी कुंदन पुत्र नोखेलाल काफी दिनों से उसकी 20 वर्षीय बेटी के पीछे पड़ा हुआ है। कहीं भी आते-जाते वक्त रास्ता रोकता है। अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करता है। अनैतिक कार्य का दबाव बनाता है। इल्जाम है कि 15 जुलाई को भी आरोपी ने रास्ते में रोककर युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत की। इसका उलाहना देने पर उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए जानलेवा धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित महिला ने बुधवार को घटना की शिकायत पुलिस से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.