Kausambi News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, नकदी समेत लाखों का सामान राख
कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: पिपरी थाने के मोहम्मदपुर गांव में शनिवार शाम शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से नकदी समेत लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मोहम्मदपुर गांव निवासी महादेव सिंह पटेल 132 केवी पावर हाउस के पीछे स्थित अपने निजी मकान में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार शाम घर की महिलाएं और बच्चे बाहर थे। इसी दौरान अचानक मकान से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा फ्रिज, इंडक्शन, बेड, चारपाई, अलमारी और सोफा सेट समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। घर में रखे 25 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। महादेव सिंह और उनके पुत्र पदारथ सिंह खेती-किसानी करते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.