कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: थाना कड़ा धाम क्षेत्र के ग्राम रसीदमई में शीशम के पेड़ों के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला लाठी-डंडों से मारपीट तक पहुंच गया। हुई मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ाधाम भेजा और दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर डायल-112 पर मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला कि प्रथम पक्ष के घर के पीछे लगे शीशम के छोटे पेड़ों को लेकर दोनों पक्षों में स्वामित्व का विवाद था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पैसों के विवाद में दंपती समेत तीन को पीटा, टूटा हाथ पेड़ काटने का विरोध करने पर पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जो बाद में ...