Kausambi News: शीशम का पेड़ पोल से अटका, हादसे की आशंका
कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: अस्थायी गोशाला के पास तीन दिन पहले गिरा विशाल शीशम का पेड़ बिजली के पोल के सहारे अटका है। जानकारी होने पर वन विभाग के जिम्मेदारों से सड़क की लकड़ी कटवाकर रास्ता तो खुलवा दिया पर पेड़ को पोल से नहीं हटवाया। ऐसे में कभी भी पेड़ पोल सहित सड़क पर गिरकर राहगीरों को शिकार बना सकता है। मंझनपुर रेंज अन्तर्गत म्योहर गांव स्थित गोशाला के पास गुरुवार को हो रही तेज बारिश के दौरान शीशम का विशाल पेड़ गिरकर विद्युत पोल के सहारे टिक गया। पेड़ गिरने के बाद वन विभाग व स्थानीय लोगों ने सड़क के हिस्से की लकड़ी काटकर रास्ता साफ कर दिया। इससे आवागमन तो शुरू हो गया पर राहगीरों के सिर खतरा मंडरा रहा है। बेनीराम-कटरा करारी सड़क किनारे गिर पेड़ पूरी तरह से विद्युत तार व पोल पर टिका हुआ है। ऐसे में पोल टूटा तो शीशम का पेड़ सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.