कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन-आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 1221 मरीजों का उपचार किया गया। जांच के दौरान गंभीर मिले चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेले की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों, अपर और उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों समेत जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मूरतगंज, भरवारी, मंझनपुर एवं शहरी स्वास्थ्य केंद्र सईगंज का निरीक्षण करने के साथ ही मौजूद मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण व अन्य लोगों को उनके ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्र...