कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1147 मरीजों का उपचार किया गया। गंभीर स्थिति वाले चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए 60 चिकित्साधिकारी और 140 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर और उदहिन खुर्द का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मेले में चर्म रोग के 167, बीपी के सात, डायबिटीज के 89 और बुखार के 66 मरीज मिले। इसके अलावा 20 लोगों की नेत्र जांच...