Kausambi News: शिविर में पशुओं की हुई स्वास्थ्य की जांच
कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- Kausambi News: रसूलपुर सुकुवारा गांव में ब्लॉक स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर लगाया गया। भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह पटेल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। पशुपालकों को पशुओं के उपचार, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल के बारे में जरूरी जानकारी दी गई। शिविर में पहुंचे पशुपालकों ने विशेषज्ञों से पशुओं की देखभाल संबंधी जानकारी ली और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। अधिकारियों ने पशुपालकों से समय-समय पर पशुओं की जांच कराने और बीमार होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शिवम सिंह समेत पशुपालक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Purnia News: पशु स्वास्थ्य शिविर में 205 पशुओं की हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.