कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में कथित अव्यवस्थाओं और फीस वसूली को लेकर गुरुवार को एसडीएम चायल प्रेरणा गौतम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद शिकायती पत्र सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी, पढ़ाई प्रभावित होने तथा शिक्षकों के कथित अभद्र व्यवहार समेत कई समस्याएं उठाईं। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में निर्धारित शुल्क से अधिक फीस ली जा रही है। शिकायत में कक्षा 10 की वार्षिक फीस 3800 रुपये और छात्रवृत्ति के नाम पर 100 रुपये लिए जाने का उल्लेख है। वहीं कक्षा 12 के विद्यार्थियों से 5000 से 6000 रुपये तक फीस वसूले जाने का आरोप लगाया गया है। बस से आने वाले विद्यार्थियों से 336 रुपये वार्षिक शुल्क तथा परीक्षा शुल्क के अलावा खराब साम...