Kausambi News: शिक्षा और सामाजिक जनगणना पर जोर
कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: भुर्जी भोजवाल सेवा संस्थान की मासिक बैठक रविवार को बबुरा में जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के उत्थान, बच्चों की शिक्षा, जरूरतमंद परिवारों की मदद और समाज को संगठित करने पर चर्चा हुई। इस दौरान समाज के गौरव एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे स्व. नानकदीन भुर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के विकास के लिए बच्चों की शिक्षा और युवाओं को आगे बढ़ाना जरूरी है। बैठक में दो माह के भीतर जिले में सामाजिक जनगणना कराने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि जनगणना से समाज की वास्तविक स्थिति और परिवारों की जरूरतों का पता चलेगा। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य रमेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.