कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक नवाचार और बच्चों को आनंदमय वातावरण में पढ़ाने के लिए कौशाम्बी के शिक्षक सत्य प्रकाश को राष्ट्रीय शिक्षा प्रहरी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। विकास खंड नेवादा के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैया में सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश की इस उपलब्धि से जिले के शिक्षक समुदाय में खुशी है। लखनऊ के होटल अंबर में 25 और 26 अक्तूबर को शैक्षिक संवाद मंच की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। 'विद्यालय बनें आनंदघर' के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों ने विद्यालयों में रचनात्मक गतिविधियों के जरिए बच्चों के लिए रोचक और आनंदमय शैक्षिक वातावरण तैयार करने में योग...