Kausambi News: शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
कौशाम्बी, अगस्त 6 -- Kausambi News: उप जिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने गुरुवार कों कड़ा ब्लॉक के हिसामपुर परसखी गांव के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। शिकायतों को गंभीरता से लते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, लेकिन छात्र संख्या के अनुरूप शिक्षकों की कमी है। इसके अलावा मुख्य मार्ग एवं नालियां क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों एवं छात्रों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव के 16 तालाब समतल पड़े हैं, जिनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। वहीं कई पात्र परिवारों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.