Kausambi News: शाहपुर गांव की गलियां बदहाल, कीचड़ और जलभराव से परेशानी
कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के शाहपुर गांव में गलियां बदहाल है। नालियां नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे कई रास्तों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। स्थानीय निवासी धरमपाल, शारदा प्रसाद सहित अन्य लोगों ने बताया कि गांव की ज्यादातर गलियों में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी रास्तों पर जमा होने से आवागमन मुश्किल हो जाता है। कीचड़ के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गांव में सर्वभक्षी माता मंदिर के पास लाखों रुपये की लागत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.