Kausambi News: शासन की मंशानुरूप कृषकों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ: कुलजीत सिंह
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: कृषि समृद्धि आयोग उत्तर प्रदेश सदस्य कुलजीत सिंह ने गुरुवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए समय पर कृषकों को लाभान्वित किये जाने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों से संचालित विभागीय योजनाओं के प्रगति की जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद कहा कि शासन द्वारा कृषकों के हित में संचालित किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने खाद, बीज, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मत्स्य पालन एवं पशुओं के टीकाकरण आदि की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप समस्त विभागों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.