कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- Kausambi News: पेरवा पावर हाउस क्षेत्र में शाम ढलते ही होने वाली बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों का आरोप है कि शाम के समय बिजली की आंख-मिचौली शुरू हो जाती है। कुछ देर आपूर्ति बहाल रहने के बाद फिर कटौती कर दी जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। तिल्हापुर मोड़, नेवादा, बूंदा, बरेठी, तिलगोंडी समेत आसपास के गांवों में रोजाना शाम के समय कई बार बिजली आती-जाती रहती है। उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर बंद होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूल की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रोस्टिंग के तहत कटौती की जा रही है तो उसका समय बताया जा...