Kausambi News: शादी की बात करने गईं मां-बेटी को पीटा, केस
कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के डेरा मजरा ओसा गांव की मालती देवी पत्नी सोनपाल ने बताया कि उसकी बेटी रेशमी की शादी गांव के ही अंकित से तय हुई थी। शुक्रवार की सुबह वह बेटी को लेकर अंकित के घर विवाह की बात करने गई थी। आरोप है कि अंकित ने गाली देते हुए मां-बेटी की पिटाई की। साथ ही शादी करने से भी इनकार कर दिया। कोतवाल विनीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.