Kausambi News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पिटाई
कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि पड़ोसी रामू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। बाद में शादी का दबाव बनाने पर वादे से मुकर गया। गाली देते हुए जानलेवा धमकी अलग दी। पीड़िता के मुताबिक, उसके मां-बाप आरोपी के घर उलाहना देने गए तो आरोपी के पिता बद्री प्रसाद, मां धनपति देवी, परिवार के अर्जुन, कमलेश, राधेश्याम व उमेश ने उनको पीट दिया। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी शिवांक सिंह का कहना है कि जल्द ही अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.