Kausambi News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
कौशाम्बी, नवम्बर 10 -- Kausambi News: कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि पिछले दिनों फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के दरियामऊ निवासी अभिषेक सोनकर से रिश्तेदारी के कारण उसकी नजदीकी हो गई। आरोप है कि अभिषेक ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया। इधर बीच पीड़िता ने विवाह करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। आठ नवंबर को उसने उसके पिता रामसुमेर सोनकर, मां व एक अन्य साथी ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। परिवार वालों को भी धमकाया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.