Kausambi News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुराचार
कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने बताया कि पूरामुफ्ती के मर्दानपुर गांव का सुदेश कुमार उसका दूर का रिश्तेदार है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी रिश्तेदार ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद साल भर तक दुराचार करता रहा। इधर बीच युवती ने शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी वादे से मुकर गया। गाली-गलौज करते हुए उसने जानलेवा धमकी दी। परेशान युवती ने सोमवार को मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। चरवा इंस्पेक्टर महेश सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कराकर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.