Kausambi News: शातिर महिलाओं ने पार कर दिया गले से सोने का हार
कौशाम्बी, जुलाई 12 -- Kausambi News: सीएनजी ऑटो में बैठकर दावत खाने चायल जा रही एक महिला का शातिर महिलाओं ने गले से सोने का हार पार कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पीड़िता के होश उड़ गए। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। करारी के चक हिंगुई मोहल्ले की सानिया बेगम पत्नी मो. असलम ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह स्थानीय चौराहे से सीएनजी ऑटो में बैठकर दावत खाने चायल जा रही थी। साथ में सास जुबैदा खातून, खाला गुड़िया व तीन बच्चे भी थे। सभी के बैठने के बाद ऑटो में जगह नहीं बची थी। इसके बाद भी मोअज्जमपुर गेट के पास चालक ने तीन अन्य महिलाओं को ऑटो में बैठा लिया। पीड़िता के मुताबिक, इन महिलाओं ने उसे व उसकी सास को मीठी बातों में फंसा लिया और गले में रहा सोने का हार पार कर दिया। चायल पहुंचने पर पीड़िता ने हार गायब देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.