Kausambi News: शव रखकर सड़क जाम करने में 30 लोगों पर मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: पिपरी थाने के भोजपुर गांव में युवक का शव रखकर सड़क जाम करना परिजन और ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर 10 नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले में पांच लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर न्यायालय भेजा गया है। भोजपुर गांव निवासी दिलीप कुमार के चचेरे भाई शिव बहादुर उर्फ भोंदल (30) 23 सितंबर 2026 की रात गांव में एक किराना दुकान के पास मौजूद थे। इसी दौरान बिजली खराब हो गई। आरोप है कि गांव के भगवत प्रसाद मिश्रा उर्फ बब्बू मिश्रा पुत्र अवधनारायण मिश्रा, भारत पुत्र बचन लाल और संदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल ने दबाव बनाकर बिना शटडाउन लिए उन्हें बिजली के खंभे पर चढ़ा दिया। तार जोड़ने के दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गए औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.